{"_id":"5c687270bdec221a376692b1","slug":"121550348912-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के घर लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद के घर लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती पालिका क्षेत्र के चौदहबीघा में वार्ड नंबर छह की सभासद बबीता रमोला के घर में शनिवार को आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घर में रखे दो गैस सिलेंडरों को हटाया और फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाई।
चौदहबीघा में वार्ड नंबर छह की सभासद बबीता रमोला का घर है। नरेश कुमार उनके किराएदार हैं। शनिवार को किराएदार नरेश कुमार रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर गए थे। सभासद बबीता के पति अजय रमोला ने बताया कि सायं करीब 5:30 बजे नरेश के कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तथा फायर बिग्रेड की टीम को दी। चौकी इंचार्ज विकेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस की सूझबूझ से कमरे के अंदर रखे दो गैस सिलेंडर बाहर निकाले गए। इसके बाद रेत और पानी की बौछार कर आग बुझा ली गई। आग से एक रेफ्रिजरेटर, रजाई, गद्दे, कपड़े, बिस्तर, बेड, अलमारी आदि सामान जल गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार, अनिल शर्मा, विपिन सैनी, संदीप, मनोज, मदन नेगी आदि उपस्थित रहे।
शार्ट सर्किट से हुआ हादसा
चौकी इंचार्ज विकेन्द्र कुमार के मुताबिक पूरे दिन घटनास्थल तथा आसपास क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद थी। यहां पर इन दिनों विभाग की ओर से तार बिछाने का कार्य चल रहा है। शाम करीब साढ़े पांच बजे विद्युत सप्लाई सुचारू की गई। इस कारण शॉर्ट सर्किट हो गया।