फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Crew stations built to prevent fire

Rishikesh News: आग पर रोकथाम के लिए बनाए क्रू स्टेशन

Sat, 19 Apr 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 19 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Crew stations built to prevent fire

विज्ञापन
भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के गोहरी रेंज की ओर से आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए विकासखंड यमकेश्वर में जगह-जगह क्रू स्टेशन बनाए गए हैं।

आग की घटनाओं पर नजर रखने और नियंत्रण के लिए मास्टर कंट्रोल रूम लैंसडौन में स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम से प्रत्येक रेंज के जंगलों की आग की घटना स्थलों पर रवाना करने के लिए टीम को निर्देशित किया जाता हैं। इसके अलावा आग की घटनाओं की सूचना देने के लिए वन विभाग ने 1926 का टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध करवाया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति आग लगने की सूचना वन विभाग को दे सकता है।

प्रत्येक क्रू स्टेशन में तीन फायर वाचर तैनात किए गए हैं। जो आग लगने की सूचना मिलते ही घटना स्थल की ओर रवाना होंगे। इन फायर वाचरों को वन विभाग की ओर से फायर रैक, फायर गार्ड जैकेट, मेडिकल किट, हेलमेट, दस्ताने, पानी की बोतल, पाठल और टॉर्च उपलब्ध करवाए गए हैं। आग बुझाने गए टीम को अधिक समय लगने पर प्रत्येक क्रू स्टेशन में गुड़ और चना भी उपलब्ध करवाया गया है।गोहरी रेंज के अंतर्गत 82 राजस्व ग्रामों में कुल चार क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। यह क्रू स्टेशन 30 जून तक काम करते रहेंगे।
विज्ञापन




---



कोट-



जंगलों में लगने वाली आग से जंगली जानवरों के नवजात, घोंसले, पंछी, वनस्पति, पेड़ आदि जलकर नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा वनाग्नि से जल स्रोत भी सूख जाते हैं। जंगली जानवर गांव के अंदर रिहायशी क्षेत्रों में जाते हैं। ग्रामीणों से अपील करते हैं कि वह अपने नापखेत कृषि भूमि में आड़ा न जलाएं। - सुनील रावत, वन क्षेत्राधिकारी गोहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed