{"_id":"62bb4f2047039670de2d7428","slug":"corporation-ready-to-deal-with-challenges-in-rainy-season-mayor-rishikesh-news-drn41582617","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में चुनौतियों से निपटने के लिए निगम की तैयार: मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में चुनौतियों से निपटने के लिए निगम की तैयार: मेयर
विज्ञापन
बरसात में जलभराव की चुनौतियों से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बारिश के दौरान ओवरफ्लो होने वाले नालों को खुलवाने के लिए नाला गैंग बनाई गई है। इसके अलावा बारिश के दौरान भी तीन पालियों में शहर की सफाई की जाएगी।
मंगलवार को मेयर अनीता ममगईं ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलवाया। शुरुआत चंद्रभागा पुल से की गई। इसके बाद मायाकुंड, केवलानंद चौक, निर्मल आश्रम क्षेत्र क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर ने नालियों का निरीक्षण कर सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि बरसात में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। निगम के सभी वार्डों में नालों को लगातार साफ किया जा रहा है। बरसात शुरू होने से पहले चुनौतियों का सामना करने के लिए निगम प्रशासन तैयार है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वह नालियों पर स्लैब न बनाएं। निर्माण सामग्री नालों में न फेंके। कहा कि शहर में तीन पालियों में शहर की सफाई की जा रही है। बारिश के दौरान यह व्यवस्था जारी रहेगी। लोगों को भी निगम के अभियान में सहयोग करना होगा तभी बरसात की चुनौतियों से निपटा जा सकेगा। इस अवसर पर पार्षद मनीष बनवाल, विजयलक्ष्मी शर्मा, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल आदि उपस्थित थे।