फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corporation ready to deal with challenges in rainy season: Mayor

बरसात में चुनौतियों से निपटने के लिए निगम की तैयार: मेयर

Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation ready to deal with challenges in rainy season: Mayor
बरसात में जलभराव की चुनौतियों से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बारिश के दौरान ओवरफ्लो होने वाले नालों को खुलवाने के लिए नाला गैंग बनाई गई है। इसके अलावा बारिश के दौरान भी तीन पालियों में शहर की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मेयर अनीता ममगईं ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलवाया। शुरुआत चंद्रभागा पुल से की गई। इसके बाद मायाकुंड, केवलानंद चौक, निर्मल आश्रम क्षेत्र क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर ने नालियों का निरीक्षण कर सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि बरसात में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। निगम के सभी वार्डों में नालों को लगातार साफ किया जा रहा है। बरसात शुरू होने से पहले चुनौतियों का सामना करने के लिए निगम प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वह नालियों पर स्लैब न बनाएं। निर्माण सामग्री नालों में न फेंके। कहा कि शहर में तीन पालियों में शहर की सफाई की जा रही है। बारिश के दौरान यह व्यवस्था जारी रहेगी। लोगों को भी निगम के अभियान में सहयोग करना होगा तभी बरसात की चुनौतियों से निपटा जा सकेगा। इस अवसर पर पार्षद मनीष बनवाल, विजयलक्ष्मी शर्मा, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed