फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corona: Vigilance increased at airport

कोरोना : एयरपोर्ट पर बढ़ाई सतर्कता

Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Corona: Vigilance increased at airport
डोईवाला। कोरोना के बढ़ते मामले और नए वैरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सतर्कता को बढ़ा दिया है। अब नए सिरे से कोरोना की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार से बाकायदा सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करते हुए एयरपोर्ट पर जांच शुरू हो गई है। नोडल अधिकारी चेतन कोठारी ने बताया कि हवाई यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच शुरू हो गई है। जिन लोगों को टीके की डबल डोज के 15 दिन पूरे नहीं हुए है। उनकी जांच हो रही है। बताया कि जो यात्री 72 घंटे की कोरोना आरटीपीसीआर रिपोर्ट ला रहे है। उनको छूट मिल रही है। बताया गया कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विभाग की ओर से कोरोना जांच शुरू हो गई है। सभी तरह की एहतियात रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed