फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Core and JBPC team entered the final

पुरूष में कोर टीम व महिला में जेबीपीसी पहुंची फाइनल

Mon, 04 Nov 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Core and JBPC team entered the final
ओआईएमटी में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। - फोटो : RISHIKESH
ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में उत्तराखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय (यूटीयू) इंटर कॉलिजिस्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शहरों की महिला व पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें जेबीपीसी ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को मुनिकीरेती स्थित विद्यालय खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. राजुल दत्त एयरफोर्स के रिटायर ऑफिसर डीपी रतूड़ी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में खेले गए लीग मैचों के बाद डब्ल्युआईटी तुलास, टीएचडीसी और जीबीपीसी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल टीएचडीसी व जीबीपीसी के बीच खेला गया, जिसमें जीबीपीसी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में खेले गए लीग मैचों के बाद कोर, शिवालिक और जीआरडी की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच कोर व शिवालिक के बीच खेला गया। इसमें कोर ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष व महिला वर्ग में बाकी के सेमीफाइनल मैच सोमवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर विनोद संगर, अवतार सिंह, सुखदेव बडोनी, प्रेममोहन कंडारी, संदीप रावत, शशांक, डॉ. सुनील रावत, शुभम मिश्रा, आयुष पयाल, शुभम कुकरेती, निकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed