{"_id":"6160a6208ebc3e05ea603f62","slug":"congressmen-furious-at-police-for-stopping-pm-s-effigy-from-burning-rishikesh-news-drn39283756","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस पर भड़के कांग्रेसी
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते कां?
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
ऋषिकेश। स्वार्गाश्रम क्षेत्र में घरेलू गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता ने जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिस ने उनको रोक दिया। पुलिस ने लोगों से पुतला दहन न करने की अपील की। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने की जिद पर अड़ रहे। काफी देर तक चली छीना झपटी के बाद पुलिस पुतले को कब्जे में लेने में कामयाब रही। कांग्रेस नगर अध्यक्ष आदेश तोमर और नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर आमद है। शांति व्यवस्था की आड़ में आम आदमी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने का खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा। प्रदर्शनकारियों में युवा कांग्रेस यमकेश्वर विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ने पार्वती नेगी, संदीप कुमार, सुभाष शर्मा, किशन राजपूत, रामबहादुर, अनीश बिष्ट, अमित झा, मुकेश कुमार, मनोज पोरवाल, सूरज थापा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।