{"_id":"67c75de9ddbb5c9dc70c080d","slug":"congressmen-demonstrated-outside-the-pwd-office-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-633665-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लोनिवि कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लोनिवि कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 05 Mar 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सनी प्रजापति व एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि रेलवे स्टेशन के बाहर जर्जर सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को कहा गया लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी को ज्ञापन सौंप सात दिन के भीतर मार्ग का मरम्मत कराने की मांग की। ऐसा न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि यह सड़क उनके अधीन नहीं है। सड़क रेलवे की संपत्ति है। फिर भी शहर हित में सड़क पर पेंच वर्क कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सौरभ वर्मा, हिमांशु कश्यप, रोहित कालरा, निशांत, कार्तिक, प्रिंस गुप्ता, अशीष कुमार आदि मौजूद रहे।