फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress workers met SP countryside

एसपी देहात से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता

Sun, 25 Jul 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Congress workers met SP countryside
कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल नेगी से वार्ता करते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ऊर्जा निगम की ओर से कोतवाली ऋषिकेश और थाना रायवाला में कांग्रेस नेता सदस्य जयेंद्र रमोला पर दर्ज मुकदमा के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत और कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कहा कानून सबके लिए बराबर है। जब कांग्रेस नेता पर बिना जांच के मुकदमा हो सकता है, तो विधायक और ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर मुकदमा क्यों नहीं हो सकता है। कहा विधायक ने भी कई जगहों पर हाईटेंशन विद्युत पोलों पर बैनर होर्डिंग्स लगाए हैं। यहीं नहीं ऊर्जा निगम की लापरवाही से हाईटेंशन तारें कई जगह पेड़ों को छू रहे हैं, जिनसे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। कहा बीते 21 जुलाई को उन्होंने कोतवाली में विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक व ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर दी थी। जिसमें कांग्रेसियों ने दो दिन के अंदर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, विजयपाल सिंह रावत, विवेक तिवारी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, सरोज देवराड़ी, पार्षद राधा रमोला, पार्षद राकेश सिंह मियां, पार्षद भगवान सिंह पंवार, दीपक जाटव, भगवती प्रसाद सेमवाल, बर्फ सिंह पोखरियाल, युकां अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान, एनएसयूआई शिवा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed