फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress workers burnt effigy of central government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 28 Nov 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of central government
05 रेलवे रोड पर केंद्र सरकार के पुतले पर आग लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से टीएचडीसी के निजीकरण का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता ढालवाला चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता महावीर खरोला ने कहा कि केंद्र सरकार टीएचडीसी का निजीकरण कर रही है। कार्यकर्ताओं ने निजीकरण का विरोध करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर देश को अंबानी और अडानी को बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के निजिकरण के फैसले का वापस नहीं लिया गया तो ढालवाला से लेकर टिहरी तक आंदोलन तेज किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में दिनेश सकलानी, अजय रमोला, राजेश थलवाल, यशपाल थलवाल, विनोद सकलानी, यशवीर पंवार, बलवंत चौहान, आशीष श्रीवास्तव, धर्म जोशी, कुलदीप उनियाल, दीपक खत्री, अनिल रावत, पदमा सेमवाल, सुषमा नोटियाल, इमरान शफी, गौतम नौटियाल, धर्म जोशी, शिवम भट्ट, विपिन राणा, तेजपाल कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

वहीं, नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने रेलवे रोड कांग्रेस कर्यालय के समक्ष टीएचडीसी के निजिकरण के विरोध में केंद्र सरकार का पूतला फूंका। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि मोदी सरकार देश के संस्थानो को बेचने का काम कर रही है। केंद्र सरकार अडानी अंबानी को पूरा देश सौंपने की तैयारी कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि टीएचडीसी का निजीकरण का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। केंद्र सरकार इस तरह देश के संस्थानों को बेच देगी। केंद्र की मोदी सरकार अहंकार में चूर होकर मर्यादाएं तोड रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महाराष्ट्र में जिस तरह सरकार बनाकर शपथ दिलाकर संवैधानिक पद की गरिमा को तार तार कर दिया। इस अवसर पर मदनमोहन शर्मा, जयपाल सिंह जाटव, विमला रावत, पार्षद राकेश सिंह, शकुंतला शर्मा, नंदकिशोर जाटव, अरविंद जैन, सतीश शर्मा, सहदेव सिंह राठौर, प्रदीप जैन, सनत शास्त्री, त्रिलोकीनाथ तिवारी, अशोक शर्मा, रामकुमार, गौतम नौटियाल, इरफान सैफी, ओमसिंह पंवार, रोशनी देवी, लविश जसवाल, शीलादेवी, मीना रस्तोगी, ऊषा गुप्ता, विनोद कंडियाल, दिनेशचंद्र आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed