{"_id":"60df76068ebc3ebf0b0e1ac3","slug":"congress-took-out-padyatra-in-protest-against-inflation-rishikesh-news-drn3833452109","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रसियों ने निकाली पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रसियों ने निकाली पद यात्रा
विज्ञापन
ऋषिकेश। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला ग्रामसभा में जिला कांग्रेस को ऑर्डिनेटर लोकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, चुनाव से पहले भाजपा प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात करती थी, करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जनता पर कई प्रकार के टैक्स लगाए जा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि अलग विधानसभाओं में भाजपा के कुशासन के विरुद्ध पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर इनकी पोल खोलने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गए हैं, इसलिए आज गांव गांव जाकर उनके कार्यों की पोल खोलने का काम कांग्रेस जन कर रहे हैं।
पदयात्रा में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी प्रदेश, संदीप चमोली, गोकुल रमोला, राकेश कंडियाल, गजेंद्र विक्रम शाही, कुंवर सिंह गुस्साई, केके थापा, आशा सिंह चौहान, बरफ सिंह पोखरियाल, रवि राणा, धीरज थापा, दीपक नेगी, धनवीर बेंजवाल, बिट्टू त्यागी, अंशुल त्यागी, हरि सिंह राणा, यश अरोड़ा, रविन्द्र राणा, देव पोखरियाल, राकेश गौड़, अर्जुन थापा, प्रवीण बिष्ट आदि थे।