फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress shouted in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने भरी हुंकार

Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congress shouted in protest against inflation
घाट चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश/डोईवाला। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पूतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई युवा कांग्रेस एवं समस्त अनुषांगिक संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड से घाट रोड चौराहे पर एकत्रित हुए। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से लगातार पेट्रोल पदार्थों पर वृद्धि की जा रही है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। जिससे आम जनता त्रस्त हो गई है। कहा पहले घरेलू सिलिंडरों में ग्राहकों को सब्सिडी मिलती थी लेकिन अब वो भी बंद हो गई है। भाजपा सरकार अपनी मनमानी चला रही है, जिसका जवाब जनता उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, शैलेंद्र बिष्ट, विजयपाल रावत, मनोज गुसाईं, विवेक तिवारी, ललितमोहन मिश्र, मनीष शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, राधा रमोला, राकेश मियां, भगवान सिंह पंवार, सरोज देवराड़ी, मधु जोशी, रामकुमार आदि शामिल थे। वहीं डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए नगर चौक डोईवाला पर भाजपा सरकार का पूतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनमानस का जीना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर मोहित उनियाल, सागर मनवाल, राजबीर सिंह खत्री, मोहित नेगी, रणजीत सिंह बॉबी, प्रीतपाल सिंह, जसवंत सिंह, अजय रावत,भारतभूषण कौशल, आरती वर्मा, संगीता तोमर,अब्दुल कादिर आदि थे। उधर नगर कांग्रेस मुनिकीरेती ढालवाला कैलाशगेट क्रांति चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर रमेश उनियाल, महावीर खरोला, दिनेश व्यास, दिनेश सकलानी, राजेन्द्र राणा, अर्जुन डंगवाल, सुरजीत कुड़ियाल, विपिन रावत आदि थे। वहीं हरिपुर कलां रायवाला में केंद्र सरकार की जनविरोधी गरीब विरोधी रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता शर्मा के नेतृत्व केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। शर्मा ने कहा केंद्र सरकार पेट्रो पदार्थों के दाम में लगातार वृद्धि कर रही है, जिससे आम जनमानस का जीना मुहाल हो गया है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस नेता मुन्ना असवाल, शिवम चंदेल, बबीता असवाल, जीवन पुरी, नंदनी देवी, सीमा कोठारी, रेनू शर्मा, गायत्री देवी, बबीता बिष्ट, मुन्नी नेगी, शोभा रावत, पिंकी देवी, आशा पंवार, नीलम देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed