फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress protest outside rail project in Vyasi

कांग्रेसियों ने व्यासी में रेल प्रोजेक्ट के बाहर किया प्रदर्शन, बैरीकेडिंग तोड़ा

Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress protest outside rail project in Vyasi
ब्यासी में रेलवे प्रोजेक्ट के बाहर लगे बैरीकेडिंग तोड़कर अंदर प्रवेश करते कांग्रेसी कार्यकर्त - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैैथानी के नेतृत्व में ब्यासी में रेल प्रोजेक्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर धरना किया। बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रोजेक्ट के परिसर में दाखिल हो गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा तफरी जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ब्यासी में रेलवे प्रोजेक्ट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की ओर से मौके पर बैरिकेडिंग लगाए गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर प्रवेश कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने प्रोजेक्ट स्थल पर रेल विकास निगम के अधिकारियों को भी बुलाया था। कांग्रेस नेता महावीर खरोला ने बताया कि रेल विकास निगम की ओर से स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ नौ अक्तूबर को एक बैठक बुलाई गई है। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु बिजल्वाण, योगेंद्र राणा, उत्तम असवाल, राजवीर भंडारी, उत्तम चौहान, रोहित चौहान, मुकेश चौहान, मोहित चौहान, विकास रयाल, शंकर रयाल, जगदीश आर्य, पवन असवाल, सुदामा लाल आदि थे।
विज्ञापन

दहशत में आए विदेश इंजीनियर
रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक ओपी मालगुडी ने बताया कि ब्यासी स्थित परियोजना स्थल पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर प्रोजेक्ट परिसर में दाखिल हो गए। वह ऑफिस के अदंर घुसने का प्रयास कर रहे थे। प्रोजेक्ट स्थल पर अफरा-तफरी का जैसा माहौल था। इस दौरान परियोजना स्थल पर पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी) के कई विदेशी इंजीनियर और अधिकारी भीड़ को देखकर दहशत में आ गए। पीएमसी के यह इंजीनियर अधिकारी टर्की और इटली के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed