फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress holds uttarakhand nyay yatra in doiwala targets BJP government rishikesh news

डोईवाला: प्रीतम सिंह के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Fri, 30 Oct 2026 02:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 30 Oct 2026 02:08 PM IST
सार

उत्तराखंड में राजनीतिक गतिविधियों के बीच कांग्रेस ने डोईवाला में न्याय यात्रा के जरिए अपनी आवाज बुलंद की। यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
Congress holds uttarakhand nyay yatra in doiwala targets BJP government rishikesh news
कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed