{"_id":"6754b1b2f4f053878f0e7804","slug":"congress-burnt-the-effigy-of-the-health-minister-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-565178-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांग्रेस ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांग्रेस ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बिगड़ती शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदेश के स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन किया।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। साथ ही प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व जयेंद्र रमोला ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है। युवाओं का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रही है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, राकेश अग्रवाल, भगवती सेमवाल, जगत सिंह नेगी, देवेंद्र प्रजापति, सोहन लाल रतूड़ी, प्यारेलाल जुगरान, नवीन चंद रमोला, ऋषि सिंघल आदि मौजूद रहे।