फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress-authorized BLA-1 Conducts Inspection

Rishikesh News: कांग्रेस अधिकृत बीएलए-1 ने किया निरीक्षण

Wed, 19 Aug 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 19 Aug 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Congress-authorized BLA-1 Conducts Inspection
डोईवाला। कांग्रेस पार्टी के डोईवाला विधानसभा के अधिकृत बीएलए-1 करतार सिंह नेगी ने बुधवार को निर्वाचन आयोग की ओर से चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने माजरी ग्रांट, अठूरवाला, केशवपुरी बस्ती में जाकर विभिन्न बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार को करतार सिंह नेगी केशवपुरी बस्ती पहुंचे और मतदाताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। सुनवाई के दौरान मतदाताओं को आ रही दिक्कतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया। समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। करतार सिंह नेगी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जाए, यह सुनिश्चित करना जरूरीहै। इस दौरान कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट, दीपक प्रजापति, मनीष कुमार, मनीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed