फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress announces Save the Vote, Save the Country campaign

Rishikesh News: कांग्रेस ने किया वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का ऐलान

Sun, 25 Oct 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 25 Oct 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Congress announces Save the Vote, Save the Country campaign
ढालवाला। नगर पालिका मुनि की रेती के सभागार में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर निर्वाचन आयोग के दुरुपयोग और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर के प्रदर्शनों के बाद चौपालें आयोजित कर मतदाता सूची की जांच की जाएगी और लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में अमित सिहाग ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक दल इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची के एसआईआर में खामियों और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने पर भी सवाल उठाए। आगामी दिनों में चौपालों के जरिए मतदाता सूची की जांच की जाएगी। बूथ स्तरीय बीएलओ सूचियों की पड़ताल करेंगे और जिन लोगों के नाम गलत तरीके से काटे जाने की शिकायत होगी, उनकी बात भी चौपालों में उठाई जाएगी। इसके साथ ही जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, विरेंद्र कंडारी, राजेंद्र राणा, यशपाल चौहान, सुनील आर्य, अनिल रावत, दुर्गा राणा, बलदेव भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed