{"_id":"6754b0eb06c537e134092a74","slug":"competition-between-rajendra-sunil-and-ajay-for-the-post-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-565177-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अध्यक्ष पद पर राजेंद्र, सुनील और अजय के बीच मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अध्यक्ष पद पर राजेंद्र, सुनील और अजय के बीच मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ऋषिकेश के चुनाव के प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर तीन-तीन, महासचिव पद पर सात, ऑडिटर और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर दो-दो सहित कुल 19 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। जबकि कोषाध्यक्ष और सहसचिव पद पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
बार एसोसिएशन ऋषिकेश के मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी औकांर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण, सुनील नवानी व अजय वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर चंद्र, अमित अग्रवाल व तारा राणा, महासचिव पद पर रोहित गुप्ता, शैलेंद्र सेमवाल, मनीष बिजल्वाण, कपिल शर्मा, भूपेंद्र कुकरेती, अजय कुमार व राज कौशिक, ऑडिटर पद पर यशपाल गंगावत व कमलेश कुमार और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अंजू व मोहित कुमार शर्मा ताल ठोक रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुकरेती और मनीष राजपाल ने नाम वापस लिए हैं। कुलदीप सिंह का निर्विरोध निर्वाचित तय माना जा रहा है। जबकि सह सचिव पद पर केवल प्रदीप कुमार ने नामांकन किया है।