फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cleanliness is essential to keep the body healthy

शरीर को निरोग रखने के लिए स्वच्छता जरूरी : प्रो. मीनू सिंह

Sun, 06 Apr 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 06 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is essential to keep the body healthy
एम्स में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के पहले चरण में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हेल्थ केयर वर्करों सहित स्टाफ को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के प्रति संकल्पित होगा। कहा कि शरीर को निरोगी बनाए रखने के लिए स्वच्छता जरूरी है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्या श्री ने स्वस्थ समाज के लिए मिशन के रूप में कार्य करने की बात कही। उन्होंने चिकित्सीय पेशे सहित प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता को एक अभियान के तौर पर संचालित करने की आवश्यकता बतायी। स्वच्छता अभियान की समन्वयक डाॅ. पूजा भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत हमें स्वयं से ही करनी होगी। संस्थान के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, विशेष सफाई अभियान, पोस्टर और वाॅल पेंटिंग आदि का आयोजन किया गया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed