फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cleanliness drive launched on Ganga Ghats

गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 22 Jul 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched on Ganga Ghats
स्पर्श गंगा द्वारा गंगा तट से एकत्र किया गया कूड़ा - फोटो : RISHIKESH
स्पर्श गंगा टीम मुनिकीरेती ने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। टीम सदस्य आशीष कुकरेती के नेतृत्व में मुनिकीरेती स्थित कुंभ मेला पार्किंग में एकत्रित हुए। इस मौके पर उन्होंने दयानंद घाट और पूर्णानंद घाटों की साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने गंगा घाटों पर कांवड़ यात्रियों की ओर से डाली गई कांवड़ों को एकत्रित कर मौके पर ही उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर कुसुम भंडारी, कुशाली थलवाल, रेखा सेमवाल, विजयलक्ष्मी नौटियाल, बिंद्रा कलूड़ा, प्यारी सेमवाल, रोशनी देवी, सुशीला थल वाल, उमा नेगी, विक्रा पवार, दर्शनी पवार, शकुंतला देवी, चंद्रा देवी, रीता बिजल्वाण, विश्वेश्वरी उनियाल, सीमा बिजल्वाण, आरती चौहान, मीना मदवाण, मंजू बिजल्वाण, कीर्ति सजवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर स्पर्श गंगा टीम ऋषिकेश की ओर से सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम संयोजक जॉनी लांबा के नेतृत्व में टीम सदस्य त्रिवेणी घाट परिसर में एकत्रित हुए। इस मौके पर उन्होंने नाव घाट, पीपल घाट, दत्तात्रेय घाट से लेकर चंद्रभागा नदी तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर टीम सदस्यों ने नदी के तटों पर फैला कूड़ा करकट एकत्रित कर मौके पर ही उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर कंचन शर्मा, कुसुम थापा, खुशबू झा, सोनी, चंपा, सोनाली, शिवानी, पूनम, लाजवंती, कपिल, दिवाकर, आशीष, धीरज, सुनील, गंगा, संध्या, अमीशा, काजल, सीमा, रीमा, स्नेहा, संजना, शालिनी, पूजा, सुधा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed