{"_id":"61d0af5b68931e13605bee2f","slug":"city-s-cleanliness-system-will-be-hi-tech-rishikesh-news-drn4004827102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई व्यवस्था होगी हाइटेक: मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई व्यवस्था होगी हाइटेक: मेयर
विज्ञापन
09 हरिद्वार रोड पर रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती मेयर अनीता ममगाईं।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। अब शहर की सड़कों की सफाई हाईटेक तरीके से होगी। यह सफाई रोड स्वीपिंग मशीन करेगी। निगम प्रशासन की ओर से हरिद्वार रोड पर मशीन से सड़क की सफाई की गई। शहर के अन्य हिस्सों में यह मशीन रात में सड़कों की सफाई करेगी।
मेयर अनीता ममगाईं ने गोविंदनगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने हरिद्वार रोड पर रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मशीन से हरिद्वार रोड पर सफाई की गई। मेयर ने बताया कि विकास की दृष्टि से ऋषिकेश शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रोड स्वीपिंग मशीन को रात के समय सड़कों पर उतारा जाएगा। यह मशीन निगम के सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर चलेगी। इस मशीन में वैक्यूम, झाड़ू एवं पोछे का उपयोग हाईटेक तकनीक से होगा। उन्होंने बताया कि इस मशीन के आने से सफाई कर्मचारियों केे राहत मिलेगी।
-------
अगले तीन माह में कूड़े के ढेर से मिलेगी निजात
ऋषिकेश। गोविंदनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि केंद्र सरकार से ट्रंचिंग ग्राउंड की स्वीकृति के बाद राज्यपाल की ओर से इस संदर्भ में आदेश जारी किए जाने हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले तीन माह में शहरवासियों के लिए पिछले तीन दशक से बने कूड़े के ढेर से निजात मिल सकेगी। मेयर ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड को खुशबूदार पौधों से महकाने की योजना शुरू की गई है। इसकी देखरेख वन विभाग करेगा।
विज्ञापन
मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि अगले दो वर्ष ऋषिकेश में पार्किंग की व्यवस्था, संजय झील का निर्माण, बैराज जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स शुरू कराना, त्रिवेणी घाट में गंगा की धारा को प्रमुख घाट तक लाना आदि काम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा वेडिंग जोन, चौराहों का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, भवन कर में 50 प्रतिशत की छूट, 50 हजार के डस्टबिन वितरण, मेयर हेल्पलाइन से समस्याओं का तुरंत समाधान हुआ। मेयर ने कहा कि पुलिस के सहयोग के लिए हाईटेक तकनीक से लैस 100 सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए।
पत्रकारवार्ता में अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, एसएनए एलम दास, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, निगम ब्रांड एंबेसडर रवि प्रपन्नाचार्य, पार्षद अजीत सिंह, शिव कुमार, अनीता रैना, मनीष बनवाल, विजय बडोनी, चेतन चौहान, कमलेश जैन, अनीता प्रधान, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, गुरविंदर सिंह, शकुंतला शर्मा और राधा रमोला आदि उपस्थित थे।