फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   circle rate of 2011 in city

शहर में लागू हो 2011 का सर्किल रेट

Fri, 22 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 22 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
circle rate of 2011 in city

बिल्डर्स एवं प्रापर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से शहर में 2011 के सर्किल रेट लागू करने की मांग की है। एसोसिएशन का तर्क है कि शहर में चार साल बाद रजिस्ट्री खुली है। जबकि, वर्तमान में सर्किल रेट तीन गुना हो गए हैं। लिहाजा रजिस्ट्री महंगी होने से आम आदमी को परेशानी आएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बस ट्रांजिंट कंपाउंड स्थित प्रेस भवन में एसोसिएशन की बैठक में शहर में संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटने पर हर्ष जताया गया। एसोसिएशन सदस्य गंगाराम आडवाणी, दिनेश कोठारी ने बताया कि वर्ष 2011 से शहर में संपत्ति के सर्किल रेट में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


लिहाजा जनहित में सरकार से तीन महीने के लिए चार साल पहले के सर्किल रेट लागू करने की मांग की जाएगी। ताकि आम आदमी पर आर्थिक बोझ नहीं पड़े और उसका घर बनाने का सपना साकार हो सके। अन्य सदस्यों ने भी इस मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जयदत्त शर्मा ने कहा कि रजिस्ट्री खुलने से शहर के व्यापार को गति मिलेगी। व्यापारिक संगठन जनहित से जुड़े कार्य में एसोसिएशन के साथ हैं। इस मौके पर मानव जौहर, दीपक चुग, गोपाल सती, दीपक गुप्ता, विनय उनियाल, रवि शास्त्री, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed