फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chubyani School won the street play competition.

Rishikesh News: नुक्कड़ नाटक में चुब्याणी विद्यालय ने मारी बाजी

Mon, 22 Dec 2025 08:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Chubyani School won the street play competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। संकुल केंद्र मागथा में संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गढ़वाली और कुमाउंनी लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय चुब्याणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संकुल समन्वयक शैलेंद्र कंडवाल, नोडल अधिकारी दिनेश रावत, अनंत बहुगुणा, सुनीता पयाल ने संयुक्तरूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के अभिभावक और महिला प्रेरक समूह के सदस्यों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सोनी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय चुब्याणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पातली की सोनाली और सुमति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैंप वॉक में प्राथमिक विद्यालय डौंर की प्रिया और सुषमा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टॉल प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय डौंर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंगल सिंह नेगी, चंद्रप्रकाश बेलवाल, प्रदीप राणा, दिगविजय तोमर, प्रेम सिंह रावत, अरविंद पुरी, सुनीता काला, सरिता बिष्ट, ममता रौतेला, गीता गिरी, किरन गौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed