फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Children will have to be inspired literature and sports

Rishikesh News: साहित्य व खेलों के प्रति बच्चों को करना होगा प्रेरित

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Children will have to be inspired literature and sports
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नगर निगम के इंद्रमणि बडोनी सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव पर अभिभावकों से चर्चा की गई।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान महिला अभिभावकों ने कहा कि वर्तमान समय में परिवार के सदस्यों पर मोबाइल हावी हो गया है। एक ही कमरे में बैठे परिवार के सभी सदस्य अपने- अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। एक दूसरे से बात करने का समय तक नहीं निकाल रहे हैं। बच्च्चों पर मोबाइल व सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के लिए हम स्वयं भी काफी जिम्मेदार हैं। हमें बच्चों को बचपन से ही साहित्य, खेल आदि के प्रति प्रेरित करना होगा। महिलाओं ने यह भी कहा कि मोबाइल समय की मांग है। इसलिए बच्चों को इससे वंचित नहीं रखा जा सकता है। लेकिन हमें बच्चों को यह समझाना होगा कि मोबाइल व सोशल मीडिया में हमारे लिए क्या उपयोगी है और क्या अनुपयोगी है। महिलाओं ने कहा कि बच्चों में सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव अधिक दिख रहे हैं। मोबाइल में सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से बच्चे गलत रास्ते की ओर भी बढ़ रहे हैं। घर में मोबाइल का प्रयोग कम कर परिजनों को आपस में अधिक समय साथ बिताना चाहिए। बच्चों को भी पूरा समय देना चाहिए। संवाद चर्चा में पूनम शर्मा, सरोज डिमरी, डा. सिमरन, अंजू रस्तोगी, मंजू बडोला आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed