फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chief minister burnt Rawat's effigy by pressing the button of remote

मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबा जलाया रावत का पुतला

Wed, 09 Oct 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chief minister burnt Rawat's effigy by pressing the button of remote
डोईवाला में दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत। - फोटो : RISHIKESH
विजयदशमी का पर्व नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर रावण और उसके भाईयों के पुतलों का दहन किया गया। केशवपुरी बस्ती के मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

पात्र दशहरा मेला समिति की ओर से डोईवाला केशवपुरी बस्ती के मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। दशहरा मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी। मेले में विभिन्न प्रकार के खाने पीने और खिलौनों की दुकानों के अलावा झूलों की व्यवस्था की गई थी। देर अपराह्न प्रेमनगर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा का निकाली गई। भगवान श्री राम अपने भाई लक्ष्मण और वानर सेना के साथ रावण से युद्ध करने के लिए चले। नगर चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। केशवपुरी बस्ती के मैदान में श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। जैसे ही रावण धाराशायी हुआ तो लोगों ने जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिमोर्ट का दबाकर रावण और मेघनाद के पूतले का दहन किया। सोने की लंका को जलते हुऐ देखकर लोगों ने आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार, समिति अध्यक्ष ललित बाली, राजेन्द्र वर्मा, इंद्रजीत साहनी, गौरव मल्होत्रा, सतीश शर्मा, सुंदर लोधी, रामेश्वर लोधी, संजय अग्रवाल, प्रवीण कन्नौजिया, राजबीर सिंह खत्री, हरीश चंद वर्मा,रमेश वासन, मनीष धीमान, चमनलाल कौशल, करन बोरा,राज्यमंत्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट,सागर मनवाल, सरिता जोशी,वर्षा वर्मा, ममता नयाल,अल्पना प्रजापति, राममूर्ति ताई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बच्चों ने भी जलाया रावण का पुतला
डोईवाला। प्रेमनगर बाजार डोईवाला क्षेत्र में भी दो अलग-अलग स्थानों पर विजयदशमी पर्व मनाया गया। बच्चों ने रावण के पुतले तैयार कर उनका दहन किया। बच्चों ने रावण का करीब 20 फीट ऊंचा पुतला जलाया। अश्वनी गुप्ता, अविनाशा सिंह, शिवा आदि मौजदू थे। वहीं, बद्रीश कॉलोनी में भी बच्चों ने रावण के पुतले का दहन किया। चिन्मय खंडूरी, आशु देवराडी, कुश खंडूरी, प्रवीण नैनवाल, मानव बलोदी, रणवीर सिंह, कुंज काला, प्रियांशी काला, वैष्णवी, पवन बलोदी, ओम प्रकाश काला, स्मिता खंडूरी, काजल नैनवाल, ज्योति काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed