{"_id":"d014b60b6f27aaf800ec8e21611f4857","slug":"cherk-in-virkatel-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में ही चरक दिखने से लोगों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में ही चरक दिखने से लोगों में दहशत
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा बोंगा के वीरकाटल गांव में खतरनाक जंगली जानवर चरक की सक्रियता लगातार बनी हुई है। ग्रामीण चरक को आसपास के जंगल में घूमते देखकर दहशतजदा हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय ही कई लोगों को खतरनाक जानवर घूमता दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसके बावजूद वन विभाग उसे पकड़ने या मारने के कोई प्रयास नहीं कर रहा है। लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि बीती सोमवार रात जंगली जानवर चरक ने वीरकाटल निवासी नरेंद्र रौथाण और सते सिंह रौथाण की गौशाला में घुसकर चार मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीण वन विभाग से क्षेत्र में सक्रिय जंगली जानवर को पकड़ने या शूट करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर गश्त लगाने की मांग की है। लेकिन विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, बुधवार सुबह के समय आसपास के जंगलों में चरक की चहलकदमी से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गया।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा रावत, स्वयंबर रावत, बलवीर सिंह रावत, विशाल पयाल, बोंगा के पूर्व प्रधान सोहन लाल भट्ट ने बताया कि वन विभाग की गश्त नहीं होने से लोगों में दहशत बनी हुई है। चेतावनी दी कि जल्द लोगों को जंगली जानवर से निजात नहीं दिलाई गई तो क्षेत्रवासी लामबंद होकर लैंसडौन वन प्रभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों की सूचना मिलते ही क्षेत्र में वनकर्मियों को भेज दिया गया था। आसपास वन विभाग की टीम मौजूद है। शासन से खतरनाक जंगली जानवर चरक को मारने के आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है। आदेश मिलते ही शिकारी दल को तैनात कर कार्रवाई की जाएगी।-रमेश चंद भारती, रेंज अधिकारी लालढांग