फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra: 12.91 lakh pilgrims registered online

चारधाम यात्रा : 12.91 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra: 12.91 lakh pilgrims registered online

विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए 12.91 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हेमकुंट साहिब के 17 हजार तीर्थयात्री शामिल हैं। सभी तीर्थयात्री अपने निजी वाहनों से यात्रा पर आएंगे। इन वाहनों की संख्या करीब 16,500 है।

चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में आयोजित बैठक में यात्रियों का पंजीकरण कराने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि पांच अप्रैल तक चारधाम और हेमकुंट साहिब के लिए 12.91 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें यमुनोत्री के 2,26,964 (दो लाख छब्बीस हजार नौ सौ चौंसठ), गंगोत्री के लिए 2,35,000 (दो लाख पैंतीस हजार), केदारनाथ 4,26,000 (चार लाख छब्बीस हजार), बदरीनाथ के लिए 3,85,000 (तीन लाख पचासी हजार), हेमकुंट साहिब के लिए करीब 17,000 (सत्रह हजार) तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान वाहन के बारे जानकारी मांगी गई थी। तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों का विवरण दिया है। इसमें उनके वाहनों की संख्या करीब 16 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------





ऑफलाइन पंजीकरण के दौरान नहीं आएगा ओटीपी

बैठक के दौरान पंजीकरण कराने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि ने गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय को बताया कि ओटीपी केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों के पास आएगा। काउंटर पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों के पास किसी प्रकार का ओटीपी नहीं आएगा। यात्रा प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed