फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Char Dham: Helicopter booking for two Dhams reached 70%

चारधाम : दो धामों के लिए 70% तक पहुंची हेलीकॉप्टर की बुकिंग

Tue, 01 Apr 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 01 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Char Dham: Helicopter booking for two Dhams reached 70%
जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए बीस जून तक हेलीकॉप्टर बुकिंग 70 प्रतिशत तक हो चुकी है।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, दो मई केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रुद्राक्ष एविएशन ने 20 जून तक के लिए 70 प्रतिशत तक की बुकिंग पूरी कर ली है। मई को कंपनी का एमआई 17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंच जाएगा।



दो मई से हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट से कुल बीस श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरेगा। दो धामों की यात्रा कराने के बाद इतने ही श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट पहुंचेंगे। कंपनी के शेड्यूल में दो धामों के एक दिन में दर्शन और रात्रि विश्राम की सुविधा भी रहेगी। रायल्टी बढ़ने से इस बार प्रति श्रद्धालु किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों के अनुसार जौलीग्रांट से दोनों धामों की बुकिंग 20 जून तक के लिए ही की जा रही है। उसके बाद बरसात सीजन शुरू होने पर हेली सेवा पर ब्रेक लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

प्रति यात्री 1.21 लाख किराया



प्रदेश सरकार की ओर से रायल्टी और लैंडिंग चार्ज में वृद्धि करने के बाद हेली कंपनी ने दो धामों के लिए प्रति पैसेंजर किराये में कुछ बढ़ोतरी की है। इस बार रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा में प्रति पैसेंजर किराया एक लाख 21 हजार (एक ही दिन में वापसी) और एक लाख 41 हजार रहेगा (रात्रि विश्राम के बाद वापसी)। पिछले साल यह किराया एक लाख 11 हजार और एक लाख 31 हजार प्रति पैसेंजर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed