{"_id":"67895fcf800e1e13f20040ea","slug":"challan-issued-for-75-vehicles-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-596195-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 75 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 75 वाहनों का किया चालान
Fri, 17 Jan 2025 01:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान चला रहा है। बृहस्पतिवार को विभाग ने 75 वाहनों के चालान किए। विभाग की बाइक स्क्वायड ने काले की ढाल, एम्स रोड, श्यामपुर आदि क्षेत्रों में चालानी कार्रवाई की। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर लोडिंग आदि पर चालान किए गए। टीम में उपनिरीक्षक बारूमल, जेठू सिंह, मेहताब अली, सुरेंद्र पाल राणा, अमन सैनी, मंजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन