फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chahal initiative in the markets, people buy a lot

बाजारों में रही चहल पहल, लोगों ने खूब खरीददारी की

Sat, 14 Nov 2020 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chahal initiative in the markets, people buy a lot
दीपावली के लिए नगर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। धनतेरश के दिन बाजारों में खूब चहल पहल रही। लोगों ने बर्तन, आभूषण और कपड़े खूब खरीदे। बाजारों में भीड़ बढ़ने पर व्यापारियों की ओर से स्पेशल काउंटर बनाए गए थे। सुबह दस बजे से देर रात तक लोग बाजारों में खरीददारी करते रहे।
विज्ञापन

धनतेरश पर क्षेत्र रोड, घाट रोड, रेलवे रोड, मेन बाजार, लाजपतराय रोड, देहरादून रोड, लक्ष्मणझूला रोड पर लोग सुबह से शाम तक खरीददारी करते रहे। पुलिस ने बाजार में भारी वाहनों और लोडिंग वाहनों का प्रवेश रोक दिया। जिससे लोग आसानी से खरीददारी करते रहे। जाम न लगने से व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भारी वाहनों को पुराने रोडवेज अड्डे की ओर मोड़ा जा रहा था। वहीं चंद्रभागा पुल से भी भारी वाहनों को अंदर नहीं आने दिया गया। बाजार में दो भी दोपहिया वाहन सवार खरीददारी के लिए के लिए आ रहा थे, उनके वाहनों को पंजाब सिंध क्षेत्र में पार्क किया जा रहा था। वहीं बाजारों में दोपहिया वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क कराने से खरीददारों और दुकानदारों ने भी आराम से खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड भी तैयार रही
ऋषिकेश। अनहोनी से निपटने से फायर बिग्रेड के जवान भी अलर्ट नजर आए। अग्निशमन विभाग की ओर से दो गाड़िया खड़ी की गई थी, एक गाड़ी मुखर्जी मार्ग के प्रवेश द्वार तो दूसरी गाड़ी लाजपतराय चौक तिराहा पर खड़ी की गई थी। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में टीम की ओर से पेट्रोलिंग की जा रही है।
पटाखे की दुकान का काटान चालान
ऋषिकेश। प्रशासन और पुलिस की ओर से पटाखे की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखे की दुकान लगाने की गाइडलाइन का पालन न करने पर प्रशासन की ओर से पटाखा की दुकान लगाने वाले आठ दुकानदारों का चालान काटा गया। घाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि दुकानदारों की ओर से दुकानों के पास आग बुझाने का सिलेंडर और सैनिटाइजर नहीं रखा गया था, इसलिए इनका चालान काटा गया।
दिवाली का शुभ मुहुर्त
ऋषिकेश। गोपाल मंदिर के पुजारी पंडित जगमोहन मिश्रा ने बताया कि 14 नवंबर अमावस्या को दिवाली का त्योहार होगा। 15 नवंबर रविवार को गोवर्धन पूजा और 16 नवंबर सोमवार को भैयादूज त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली के दिन भगवान राम लंका पर विजय पाकर माता सीता को लेकर 14 वर्षों का बनवास काटकर वापस आयोध्या आए थे। इसी शुभ अवसर पर हर साल दिवाली मनाई जाती है। दिवाली धनतेरस के दिन से शुरू होती है, धनतेरस के अगले दिन छोटी दीवाली मनाई जाती है, अगले दिन अमावस्या तिथि को मां लक्ष्मी की पूजा होती है। लेकिन इस बार दोनों दिवाली यानि छोटी दिवाली और लक्ष्मी पूजन एक ही दिन पड़ रहे हैं। दिवाली के शुभ मुहुर्त
में मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा 14 नवंबर को होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 17:28 से 19:24 तक रहेगा। पूजा करने की शुभ समय अवधि 1 घंटा 56 मिनट की होगी। इस साल अमावस्या 14 नवंबर को 14:17 बजे से शुरू होगी, 15 नवंबर को 10:36 बजे तक रहेगी।

बाजारों में दोपहिया और चौपहिया वाहनों
की हुई खरीद, सरार्फा बाजार भी चमका
ऋषिकेश। शुक्रवार धनतेरस का दिन शुभ होने के कारण कुछ लोगों ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की भी खरीदारी की। शोरुम से वाहनों को खरीदने के बाद वाहन स्वामियों ने मठ मंदिरों में पुजारियों से वाहनों की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। बाजार में लोगों ने लक्ष्मी, गणेश की मूर्ति और स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। धनतेरस के शुभमुहूर्त पर असमंस्य होने के कारण कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार तो कुछ लोग शुक्रवार को के दिन खरीदारी करने का मन बना रहे हैं। देहरादून रोड स्थित होंडा स्वामी मालिक अलकक्षेंद्र ने बताया कि धनतरेस पर उनके शोरुम में 800 से अधिक दोपहिया वाहनों की बुकिंग आई है। शुक्रवार को 420 दोपहिया वाहन बिके। गढ़वाल ज्वेलर्स के स्वामी हितेंद्र पंवार ने बताया कि कोरोनाकाल में जिस तरह से मंदी छाई हुई थी।

घाट रोड में दीपावली के अवसर पर खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ ।

घाट रोड में दीपावली के अवसर पर खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ ।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed