फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Central government's interim budget is beneficial for the state: Premchand

केंद्र सरकार का अंतरिम बजट प्रदेश के लिए हितकारी : प्रेमचंद

Fri, 02 Feb 2024 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Central government's interim budget is beneficial for the state: Premchand
उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट को प्रदेश के लिए हितकारी बताया है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय कर में राज्य का अंश बढ़ गया है। इससे गत वर्ष के मूल बजट की तुलना में 2217 करोड़ इस मद में अधिक प्राप्त होने की संभावना है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि संशोधित अनुमान के मुताबिक चालू वर्ष में भी 928 करोड़ अधिक प्राप्त होने की संभावना है। गत वर्ष 10 लाख करोड़ की तुलना में यह बढ़कर 11.11 लाख करोड़ हो गया है। इससे सड़क, पुल, हाईवे आदि के विकास में तेजी आएगी। राज्यों के लिए भी विशेष पूंजीगत सहायता में वृद्धि की गई है। गत वर्ष इस मद में एक लाख करोड़ आवंटित था, जो बढ़कर एक लाख 30 हजार करोड़ हो गया है। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट के प्रावधान में भी वृद्धि की गई है। जिसमें आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संप्रदाय योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed