फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CBI raids in AIIMS, stir

एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की रेड से मचा हड़कंप

Sun, 06 Feb 2022 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
CBI raids in AIIMS, stir
ऋषिकेश। फर्जी स्थायी नियुक्तियों और खरीदारी को लेकर सुर्खियों में रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। सीबीआई ने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं हार्ड डिस्क में मौजूद डाटा को एकत्र करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश में सीबीआई टीम की छापामारी से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते बृहस्पतिवार को सीबीआई की चार टीमों ने एम्स में जांच शुरू की थी, लेकिन एम्स प्रशासन ने किसी को भी इसकी कानों कान खबर नहीं लगने दी। शनिवार को जब सीबीआई की टीम ने संस्थान के विभिन्न अनुभागों में जाकर कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क में मौजूद डाटा को एकत्र करना शुरू किया, तब छापामारी की कार्रवाई का खुलासा है। एम्स ऋषिकेश फर्जी स्थायी नियुक्तियों, उपकरणों और दवा की खरीदारी को लेकर लंबे समय से चर्चा में है। फर्जी नियुक्तियों को लेकर कई मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। वहीं आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती करने वाली एजेंसी पर भी भर्ती के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगते रहे हैं। एम्स की ओर से देहरादून के एक विक्रेता से की गई खरीदारी के ई-वे बिल में सामान पानी के जहाज से भेजना दर्शाया गया था। सीबीआई सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर डाटा की जांच कर रही है। वहीं संबधित अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। टीम में सीबीआई के निरीक्षक और उपनिरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
बृहस्पतिवार को सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की टीम एम्स ऋषिकेश पहुंची थी। टीम तीन दिनों से विभिन्न मामलों की छानबीन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरीश मोहन थपलियाल, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed