फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   cattle walks on ganga ghats

अर्द्धकुंभ में भी लावारिस पशुओं से निजात नहीं

Mon, 04 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 04 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
cattle walks on ganga ghats

अंतरराष्ट्रीय फलक पर ख्याति प्राप्त तीर्थक्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में गंगा घाटों, तटों, मुख्य बाजारों और मार्गों पर घूम रहे लावारिस मवेशियों से देसी-विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। वर्षों से चली आ रही यह परेशानी अर्द्धकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को भी झेलनी होगी।

विज्ञापन


इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन ने इस समस्या का निदान करना उचित नहीं समझा। पिछले महीने पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने समस्या के समुचित समाधान का दावा किया था, लेकिन यह भी हवाई साबित हुआ। 14 दिसंबर 2015 को लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय में उप जिलाधिकारी कोटद्वार गोपाल राम बिनवाल ने अर्द्धकुंभ मेले के दृष्टिगत नगर निकाय, स्थानीय प्रतिनिधियों और नागरिकों की बैठक में इस मुद्दे पर खासतौर से चर्चा की थी।
विज्ञापन


उन्होंने अर्द्धकुंभ मेला व्यवस्थाओं के मद्देनजर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक प्रशासन को सप्ताह भर के अंदर क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित जानवरों का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने इसके लिए निकाय से बाकायदा क्षेत्र के गौ पालकों को मुनादी के माध्यम से अपने पशुओं को गौशालाओं में बांधने का संदेश पहुंचाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन न तो निकाय ने आदेश का पालन कराना मुनासिब समझा और न ही प्रशासन ने कुंभ मेले की दृष्टि से इस पर किसी तरह की कार्रवाई सुनिश्चित कराई। लिहाजा क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि निराश्रित जानवरों से उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए कई बार निकाय और पौड़ी प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समाधान नहीं मिलता।


चालान तो दूर, किसी को नोटिस तक नहीं...
क्षेत्र में मुख्य बाजारों और सड़कों पर घूम रहे निराश्रित जानवरों को लेकर एसपी पौड़ी राजीव स्वरूप ने महीने भर पहले पहल करने की बात कही थी। उन्होंने निराश्रित जानवरों से कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए बाकायदा गौ पालकों को नोटिस जारी करने और पुलिस एक्ट के तहत चालान काटने की बात भी कही थी।

लेकिन यह दावा भी हवाई साबित हुआ। लगभग एक माह बीतने के बाद भी इस दिशा में अभी तक गौ पालकों का चालान तो दूर, किसी को नोटिस तक तामील नहीं कराया गया।


बैठक में निराश्रित जानवरों की समस्या का जल्द समाधान कराने की जिम्मेदारी निकाय को दी गई थी। यदि अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई है तो निकाय को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा।-गोपालराम बिनवाल, एसडीएम कोटद्वार

उपजिलाधिकारी ने बैठक में केवल निराश्रित जानवरों के विषय पर चर्चा की थी। इसके समाधान के बाबत निकाय को कोई निर्देश नहीं दिए थे। निकाय के पास कांजी हाउस की व्यवस्था नहीं होने से जानवरों से उत्पन्न समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।-शकुंतला राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक


अर्द्धकुंभ मेला व्यवस्थाओं में व्यस्तता के कारण इस ओर ध्यान नहीं दे पाए। लेकिन सोमवार से पुलिस इस अभियान में भी जुटेगी। आसपास के क्षेत्र में निराश्रित जानवरों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।-राजीव स्वरूप, पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed