फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Case against four people in case of property worth crores

करोड़ों की संपत्ति के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Aug 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case against four people in case of property worth crores
ऋषिकेश। पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने ऋषिकेश कोतवाली में चार व्यक्तियों के खिलाफ षड़यंत्र कर उनकी संपत्ति पर बैंक से ऋण लेकर कब्जा किए जाने और उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बिशना देवी पत्नी स्व. उत्तम नेगी, निवासी प्रगति विहार ऋषिकेश देहरादून ने कोतवाली में एक तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पति की मृत्यु से पहले मानसिक स्थिति पूरी तरह सही नहीं थी। इसका लाभ उठाते हुए नीरज चौहान, योगेश कुमार, अंकित गुप्ता और राजेश गुप्ता ने खुद को फायदा पहुंचाने के लिए बैंक से लिए गए ऋण के लिए उनकी करोड़ों की संपत्ति को बैंक में जानबूझकर बंधक करवाया। पति की मौत के बाद संपत्ति पर कब्जा करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed