{"_id":"67eaf2a2e675e947e009477e","slug":"caretakers-are-running-to-haridwar-and-jolly-grant-for-blood-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-654026-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: खून के लिए हरिद्वार व जौलीग्रांट दाैड़ रहे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: खून के लिए हरिद्वार व जौलीग्रांट दाैड़ रहे तीमारदार
Tue, 01 Apr 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय परिसर में ब्लड कंपोनेंट भवन बने हुए करीब दो वर्ष से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक ब्लड सेपरेटर मशीन नहीं लगी है। मशीन नहीं होने से खून के लिए तीमारदारों को हरिद्वार, जौलीग्रांट और एम्स के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से सरकारी अस्पताल परिसर में वर्ष 2022-23 में ब्लड सेपरेटर यूनिट के लिए करीब नौ लाख की लागत से भवन का निर्माण किया गया था। भवन को बने हुए करीब दो वर्ष से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक भवन में ब्लड सेपरेटर मशीन नहीं लगी है।
इसकी वजह से खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को परेशानी हो रही है। 10 नवंबर 2024 को देहरादून में आयोजित बैठक में डीएम सविन बंसल ने सरकारी अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट के लिए मशीनरी और उपकरण आदि स्वीकृत करने की घोषणा भी की थी। करीब चार महीने से अधिक का समय बीत गया है, डीएम की घोषणा धरातल पर नहीं उतरी है।
विज्ञापन
-- -
क्या काम करता है ब्लड सेपरेटर मशीन
ब्लड में चार कंपोनेंट होते हैं। इनमें लाल रक्त कणिकाएं (आरबीसी), श्वेत रक्त कणिकाएं (डब्लूबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स शामिल हैं। कंपोनेंट यूनिट की मदद से ब्लड से यह कंपोनेंट अलग किए जाते हैं। इससे फायदा यह होगा कि मरीज को जिस कंपोनेंट की जरूरत होगी, उसे वहीं कंपोनेंट दिया जा सकेगा।
-- -
कोट
ब्लड कंपोनेंट मशीन उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही लगेगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। - डॉ. पीके चंदोला, सीएमएस