फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Candlelight march held to seek justice for Ankita

Rishikesh News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Fri, 16 Oct 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 16 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Candlelight march held to seek justice for Ankita
जौलीग्रांट। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने जौलीग्रांट हिमालयन चौक पर कैंडल मार्च का आयोजन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा वीआईपी को बचाती आई है। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि महिला आयोग और मानव अधिकार आयोग को इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता पिता को उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से अंकिता के माता पिता को हिरासत में लिया जाना निंदनीय है। इस अवसर पर सुनील वर्मन, रेखा कांडपाल, राहुल खरोला, जावेद, मनोज चमोली, रोहित नेगी, शार्दुल नेगी, बालू सजवाण, बिट्टू चौहान, ज्योति भट्ट, सुनील थपलियाल, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed