{"_id":"6320ce8d63b6dd1829098df8","slug":"campaign-launched-to-get-rid-of-dengue-rishikesh-news-drn4226664132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से निजात के लिए चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से निजात के लिए चलाया अभियान
सार
सेवन प्लस टीम ने डेंगू के लार्वा को मारने के लिए अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाया।अभियान के दौरान सफाई, फॉगिंग और कीटनाशकों का छिड़काव कराया गया।ऐसे में शहर वासी जलभराव, गंदगी, सफाई आदि समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवन प्लस टीम ने डेंगू के लार्वा को मारने के लिए अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया। अभियान के दौरान सफाई, फॉगिंग और कीटनाशकों का छिड़काव कराया गया।
मंगलवार को डेंगू नियंत्रण अभियान की शुरुआत मायाकुंड वार्ड के केवलानंद चौक से की गई। मुखर्जी नगर, भरत मंदिर वार्ड में नालियों की सफाई, फॉगिंग और नालियों में कीटनाशकों का छिड़काव कराया। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि नगर निगम डेंगू को नियंत्रित करने के लिए प्रयास कर रहा है। लोगों को भी अपने घरों के आसपास जमा पानी की निकासी करनी होगी। या फिर जमा पानी में पेट्रोल या डीजल डालना होगा। उन्होंने कहा कि साफ पानी में ही डेंगू का लार्वा पनपता है। यदि किसी इलाके में पानी की निकासी न हो रही हो मच्छरों का ज्यादा प्रकोप हो तो नगर निगम में सूचना दी जाए। अभियान के दौरान नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, मनीष बनवाल, विजय लक्ष्मी शर्मा, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, निर्मल विश्वास, उत्तम यादव, श्यामल दास आदि थे।
नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर बंद
नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर 0135-2430015 है। लेकिन करीब दो महीने से यह नंबर बंद है। ऐसे में शहर वासी जलभराव, गंदगी, सफाई आदि समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं अधिकारी भी टेेलीफोन को ठीक कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देश नहीं दे पा रहे हैं।