फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Call to take government schemes to the people.

Rishikesh News: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान

Mon, 20 Jul 2026 08:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 20 Jul 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Call to take government schemes to the people.
फोटो
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित भाजपा की शिविर को डॉ. धन सिंह रावत ने किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश। भाजपा श्रीनगर गढ़वाल विधानसभा का दो दिवसीय संगठन संकल्प प्रशिक्षण शिविर में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। मिशन 2027 की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।
परमार्थ निकेतन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन श्रीनगर विधानसभा के सभी पांच मंडलों के शक्ति केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों की मंडल महामंत्री संगठन के पदाधिकारियों साथ बैठक हुई। जिसमें संगठनात्मक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शिविर संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन की सबसे मजबूत कड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। जिला प्रभारी नलिन भट्ट ने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी विजय का आधार है। प्रत्येक शक्ति केंद्र को संगठन की सक्रिय इकाई के रूप में विकसित करना होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, महामंत्री गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, मीना गैरोला, विमल नेगी, विजय रौथाण, आनंद नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed