फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cabinet Minister Premchand's elder brother Tarachand passes away

Rishikesh News: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद के बड़े भाई ताराचंद का निधन

Sat, 03 Feb 2024 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Premchand's elder brother Tarachand passes away
वित्त और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बड़े भाई ताराचंद अग्रवाल (67) का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। दोपहर में सौंग नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र के सबसे पुराने स्वयंसेवकों में से एक और क्षेत्र के जाने माने व्यापारी ताराचंद अग्रवाल का निधन होने पर क्षेत्र में शोक व्याप्त रहा। उनके छोटे भाई ईश्वरचंद अग्रवाल ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों से वह मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती थे। सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन से समूचे डोईवाला क्षेत्र में माहौल बेहद गमगीन रहा। सौंग नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अभिषेक अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर शोक संवेदना व्यक्त की। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शोक जताने वालों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आईएएस आनंदवर्द्धन, आरके सुधांशु, बंधीधर तिवारी, विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, विधायक खजानदास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन






हिंदुत्व के पैरोकार थे ताराचंद



कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बड़े भाई दिवंगत ताराचंद अग्रवाल हिंदुत्व के पैरोकार थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जब भी गढ़वाल दौरे पर आते थे, ताराचंद उनके साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed