{"_id":"64e509988462caaeb30bd804","slug":"cabinet-minister-premchand-agrawal-along-with-officials-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-228752-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बारिश के पानी की निकासी नहीं होने पर अफसरों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बारिश के पानी की निकासी नहीं होने पर अफसरों को फटकार
विज्ञापन
मंत्री अग्रवाल ने जलमग्न इलाकों को दौरा किया, नुकसान का आकलन करने के निर्देश
जलभराव वाले क्षेत्रों से से लेकर हाईवे का निरीक्षण किया
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भारी वर्षा के कारण जलमग्न क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने जलभराव से घरों में आई दरारें और भू-कटाव देखा। ड्रेनेज का स्थायी समाधान नहीं होने पर एनएच अधिकारियों को फटकार लगाई। लोनिवि सचिव को जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को मंत्री अग्रवाल हनुमंतपुरम गली नंबर सात, आठ और नौ पहुंचे। यहां पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नमामि गंगे के परियोजना निदेशक एसके वर्मा को दूरभाष पर निर्देश दिए। नगर आयुक्त को अतिशीघ्र पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने अमितग्राम गुमानीवाला में जलभराव की स्थिति भी देखी। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह पुंडीर को जंगल का पानी आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए उचित समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने हाईवे का दौरा किया। नालों के काम अधूरे पड़े होने के चलते मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर एनएच अधिकारियों को फटकार लगाई। लोनिवि सचिव पंकज पांडे को दूरभाष पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, मानवेंद्र कंडारी, विजेंद्र मोंगा आदि मौजूद रहे।
सर्वे करवाकर प्रभावितों को उचित मुआवजा दें
मंत्री अग्रवाल ने एसडीएम योगेश मेहरा को जलभराव से प्रभावित परिवारों को भोजन, पानी और दैनिक उपभोग की वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सर्वे कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने श्यामपुर के शक्ति विहार कॉलोनी गली नंबर 21 में करीब तीन फुट पानी में पैदल चलकर नुकसान का जायजा लिया। ड्रेनेज के स्थायी समाधान के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने स्थानीय ग्रामीण चंदन सिंह बिष्ट को अपने खेत से पानी की निकासी के लिए मनाया। जिस पर चंदन सिंह ने पानी की निकासी अपने खेत से करने के लिए हामी भरी।