फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cabinet Minister Dr. Premchand Aggarwal inspected

वैली ब्रिज का निर्माण सोमवार तक करें : अग्रवाल

Sun, 27 Aug 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Dr. Premchand Aggarwal inspected
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद ने किया जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला कैनाल रोड पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज का निरीक्षण किया। बीते दिनों बारिश से पुलिया धंसने के बाद आवागमन के लिए वैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों से सोमवार तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।



शनिवार को मंत्री डॉ. अग्रवाल ने गुलजार फाॅर्म का दोबारा निरीक्षण किया। मंत्री अग्रवाल ने बरसात से हुए नुकसान को देखा। एसडीएम योगेश मेहरा से रविवार को मेडिकल कैंप लगाने और प्रभावितों को पका हुआ राशन और जानवरों के लिए चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. अग्रवाल ने 13 अगस्त की रात्रि शिव मंदिर के समीप नाले में बहे गुमानीवाला कैनाल रोड गली नंबर 25 के युवक राहुल ठाकुर के परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। एसडीएम को मृतक युवक के परिजनों को मुआवजा राशि जल्द देने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






मुआवजा वितरण के दिए निर्देश



मंत्री अग्रवाल ने रायवाला स्थित आडवाणी प्लाॅट का भी निरीक्षण किया। मंत्री अग्रवाल ने जलभराव की निकासी के लिए एक बड़ी मोटर अतिरिक्त लगाने के निर्देश दिए। पानी की निकासी वाली जगहों पर सर्वे कर नुकसान का डाटा तैयार करके मुआवजा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed