फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Buses Running Continuously; No Time for Technical Inspections

Rishikesh News: लगातार दौड़ रही बसें, तकनीकी जांच के लिए नहीं मिल रहा समय

Wed, 19 Aug 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 19 Aug 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Buses Running Continuously; No Time for Technical Inspections
श्रीनगर से चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर दौड़ रही एक-एक रोडवेज बसें
विज्ञापन

- दोनों रूटों पर दूसरी बस का इंतजाम नहीं कर पाया रोडवेज प्रशासन
- बसों को नहीं मिल पा रहा विश्राम, नहीं हो पा रही तकनीकी जांच
श्रीनगर से चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर आठ महीने से एक-एक बस का संचालन
ऋषिकेश। रोडवेज प्रशासन की ओर से श्रीनगर गढ़वाल से चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर पिछले करीब आठ महीनों से केवल एक-एक बस का ही संचालन किया जा रहा है। लगातार संचालन के कारण बसों की नियमित तकनीकी जांच और रखरखाव प्रभावित हो रहा है।
करीब आठ महीने पहले श्रीनगर डिपो को नई बसें उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बाद डिपो से एक बस चंडीगढ़ और एक बस दिल्ली रूट पर संचालित की गई। हालांकि, आठ महीने बीतने के बाद भी दोनों रूटों पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। चंडीगढ़ रूट पर संचालित बस रात 9:15 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 से रवाना होती है और करीब 2:15 बजे ऋषिकेश पहुंचती है। इसके बाद सुबह 4 बजे ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल के लिए रवाना होती है और करीब 7 बजे श्रीनगर पहुंचती है। श्रीनगर से यह बस सुबह 8 बजे चलकर करीब 11 बजे ऋषिकेश पहुंचती है। यहां से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर बहादराबाद, धनौरी और भगवानपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। वहीं, श्रीनगर-दिल्ली रूट पर भी दोपहर के समय एक ही बस का संचालन किया जा रहा है। लंबे समय से एक-एक बस के संचालन के चलते यात्रियों को सीमित परिवहन सुविधा मिल रही है। साथ ही, लगातार संचालन के कारण बसों की तकनीकी जांच और आवश्यक रखरखाव के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


कोट-
श्रीनगर गढ़वाल डिपो को चंडीगढ़ और दिल्ली रूट के अतिरिक्त बसें नहीं मिली। ऐसे में दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर एक-एक बस को ही भेजा जा रहा है। बसें उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बस के लगातार संचालन होने से आयु प्रभावित हो सकती है। --अशोक काला, केंद्र प्रभारी, श्रीनगर गढ़वाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
श्रीनगर से चंडीगढ़ और श्रीनगर से दिल्ली रूट पर एक ही बस का शेड्यूल तय है। अभी दोनों बसें नई हैं। बसों की तकनीकी जांच के लिए समय मिल जाता है। नई बसें आने इन दोनों रूटों पर बसें प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएंगी। - सुरेश चौहान, मंडलीय महाप्रबंधक(संचालन) देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed