{"_id":"67eee80965c2374c4d026261","slug":"bull-injured-a-person-admitted-in-hospital-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-656349-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सांड ने एक व्यक्ति को किया घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सांड ने एक व्यक्ति को किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
शिवाजी नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर सांड कर हमला कर दिया। उन्हें घायल अवस्था में हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
बुधवार शाम को शिवाजी नगर की 12 नंबर गली निवासी मुरली सिंह चौहान अपने घर के बाहर घूम रहे थे। तभी सड़क पर घूम रहे सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। परिजनों और आसपास के लोग उन्हें तुरंत एम्स ले गए।
उनके कान से लगातार खून आने के कारण उन्हें एम्स से जौलीग्रांट अस्पताल में रेफर कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में घूम रहे सांडों को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान करीब चार सांडों को पकड़कर देहरादून की शिमला बाईपास स्थित गोशाला में शिफ्ट कराया गया।
-- -
पशुओं को लेकर गंभीर नहीं नगर निगम प्रशासन
नगर निगम प्रशासन सड़कों पर घूम रहे सांडों को गोशाला में शिफ्ट नहीं करा पा रहा है। कभी आसपास की गोशालाओं में जगह न होने तो कभी अन्य कारणों से सड़कों से पशुओं को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। जबकि पूर्व के बोर्ड ने विस्थापित क्षेत्र में अपनी एक भूमि को गोसदन बनाने के लिए चिह्नित कर चुका है। लेकिन इस गोसदन का मामला फाइलों में अटक कर रह गया है।
विज्ञापन
-- -
कोट-
निगम के कई वार्डाें में लावारिस पशुओं की समस्या है। कुछ वार्डाें से पशुओं को गोशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। जल्द ही सभी पशुओं को शिफ्ट किया जाएगा। - चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश