फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BSNL service falters in Ramnagar Danda, Thano area

Rishikesh News: रामनगर डांडा, थानो क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा लड़खड़ाई

Fri, 25 Aug 2023 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
BSNL service falters in Ramnagar Danda, Thano area
रामडांडा, थानो और भोगपुर से सटे पर्वतीय क्षेत्रों में बीएसएनएल की सेवाएं लड़खड़ा गई हैं। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के करीब 15 से अधिक गांवों में यह समस्या बनी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऋषिकेश शहर से 15 किलोमीटर दूर भोगपुर, थानो, रामनगर डांडा, बसंतपुर, कालबन, अदालावाला,बमेथ, हिलकोटी, डिम्मर, मादसी, केमठ और इठारना बीएसएनएल के मोबाइल टावर ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। जिससे बीएसएसएनएल के उपभोक्ता अपनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। बीएसएनएल के फोन शोपीस बनकर रह गए हैं। सिग्नल कमजोर होने के कारण बीएसएनएल का इंटरनेट भी काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी अमित कुकरेती ने बताया कि बीएसएनएल के सिग्नल सही करने के लिए कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों को फोन किए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सिग्नल कमजोर होने और इंटरनेट काम न करने की समस्या डेढ़ साल से आ रही है। भले की बीएसएनएल की ओर से टावरों की देखरेख के लिए एक स्पेशल उपखंड अधिकारी तैनाती की गई है, लेकिन फिर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







जौलीग्रांट एयरपोर्ट की पुरानी बिल्डिंग पर बीएसएनएल का टावर लगा था। बिल्डिंग टूटने के कारण टावर भी हटाना पड़ा। इससे रामनगर डांडा और आसपास के क्षेत्राें में बीएसएनएल सिग्नल कमजोर हो गए। अन्य क्षेत्रों में जांच की जा रही है। 4-जी टावर लगने के बाद स्थिति में सुधार होगा। - संदीप डोभाल, एसडीओ, मोबाइल एंड डाटा, बीएसएनएल देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed