फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BSNL network stalled for two days, people upset

Rishikesh News: दो दिन से बीएसएनएल का नेटवर्क ठप, लोग परेशान

Sat, 10 Jun 2023 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
BSNL network stalled for two days, people upset
देहरादून रोड और आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिन से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की इंटरनेट सेवा ठप पड़ी हुई है। इससे सरकारी और निजी कार्यालयों मेें कामकाज ठप रहा। तहसील, बैंक समेत विभिन्न जगहों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे बिजली की अंडरग्राउंड लाइन बिछाने की खोदाई के दौरान कई जगह फइबर केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद से बीएसएनएल का नेटवर्क ठप है। ब्रॉडबैंड के साथ ही फाइबर सेवा भी ठप पड़ी है। उपभोक्ता फोन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता विनोद भंडारी, भगत सिंह पयाल, रतन सिंह राणा ने बताया कि नेटवर्क ठप होने से वह ऑनलाइन लेनदेन के साथ ही अन्य जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं। तहसील और बैंक में भी काम ठप पड़ा है। इससे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। कहा कि बीएसएनएल को अपनी सुविधाओं को मजबूत बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन दिनों जी-20 सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं। इसके चलते ऊर्जा निगम क्षेत्र में बिजली की लाइन को अंडरग्राउंड कर रहा है। कई स्थानों पर खोदाई के दौरान बीएसएनएल की फाइबर और ब्रॉडबैंड लाइन को नुकसान पहुंचा है। इससे कई कनेक्शन दो दिन से बंद हैं। केबल को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- राजेश रावत एसडीओ, बीएसएनएल, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed