{"_id":"5f7e1c4e8ebc3e9b93592642","slug":"brother-arrested-for-raping-sister-rishikesh-news-drn358371718","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अपनी ही सगी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि बीते मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। व्यक्ति ने बताया कि घटना 5 अक्तूबर की है। कहा कि वह काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। पड़ोस में ही उसकी पत्नी का भाई रहता है, जो पत्नी को अकेला देखकर उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। कहा जब वह काम से लौटकर आया तो उसकी पत्नी ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। जब उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो उसने इस घटना के लिए उन दोनों से माफी मांगी।
लेकिन बीते मंगलवार शाम उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को टैंपो स्टैंड चंदेश्वरनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया।