फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bounty arrested from Rishikesh

Rishikesh News: बीस हजार का इनामी ऋषिकेश से गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 06 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bounty arrested from Rishikesh
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा को रानीपोखरी पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के एक दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि काफी समय से कृष्ण कुमार उर्फ अण्डू (गैंग लीडर), लालू, मोहन लाल उर्फ चपेटा तथा बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा वांछित चल रहे थे। एसएसपी देहरादून ने वांछित आरोपियों लालू, मोहन लाल उर्फ चपेटा एवं बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर रविवार देर रात आरोपी बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा निवासी रमपुरा थाना पसगवां जिला लखीमपुर खीरी यूपी को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed