{"_id":"6a160ab641df268a7e01e9bd","slug":"body-of-youth-drowned-in-ganga-recovered-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-981352-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद
Wed, 27 May 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 27 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
तपोवन क्षेत्र के डबल-ट्रिपल घाट के पास गंगा में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद किया है। एसडीआरएफ गंगा में डूबे व्यक्तियों की तलाश में अभियान चला रही है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बीते 21 मई को डबल ट्रिपल घाट के समीप गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए थे। इस घटना में डूबे एक युवक मोहम्मद कैफ का शव दो दिन पूर्व थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के साधु समाज घाट से बरामद किया गया था। मंगलवार को एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से एक और शव बरामद किया, जिसकी पहचान परिजनों ने मोहम्मद फैजान के रूप में की। एसडीआरएफ ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी और अन्य जल स्रोतों के किनारे अत्यधिक सावधानी बरतें तथा केवल सुरक्षित और निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें।
विज्ञापन