फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Body of missing tourist from Maharashtra found on steep In Rishikesh Sdrf Rescue

ऋषिकेश: नीरगढ़ बैंड के पास दुर्गम ढलान पर मिला महाराष्ट्र के लापता पर्यटक का शव, एसडीआरएफ ने निकाला

Fri, 16 Oct 2026 06:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 16 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Body of missing tourist from Maharashtra found on steep In Rishikesh Sdrf Rescue
लापता पर्यटक का शव मिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तपोवन क्षेत्र में नीरगढ़ बैंड के समीप सड़क से करीब 40 मीटर नीचे दुर्गम ढलान पर झाड़ियों के बीच महाराष्ट्र से आए लापता पर्यटक का शव मिला। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुँचकर रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से शव को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए तपोवन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से एक व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों सहित कुल नौ सदस्यों के समूह के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान वह लापता हो गया था। परिजनों की ओर से 12 अक्तूबर 2026 को लक्ष्मणझूला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को तपोवन चौकी से करीब 500 मीटर आगे नीरगढ़ बैंड के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के माध्यम से एसडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की बचाव टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचने के बाद बचाव दल ने सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे खड़ी और दुर्गम ढलान पर झाड़ियों के बीच पड़े शव का आकलन किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए टीम ने सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाए और रस्सियों की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढलान से ऊपर सड़क तक पहुँचाया।


रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद शव को आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए तपोवन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed