फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   body of a woman from haryana recovered

हरियाणा की एक महिला का शव बरामद

Wed, 06 Oct 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
body of a woman from haryana recovered
कुसुम - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बीती तीन अक्तूबर को हरिपुरकलां स्थित गीताकुटीर घाट पर गंगा में बही तीन महिलाओं में से एक महिला का शव एसडीआरएफ की टीम ने नीलधारा हरिद्वार से बरामद कर लिया है। महिला की पहचान कुसुम (36) पत्नी राजेश, निवासी- ग्राम खानपुर कला, जिला-सोनीपत, हरियाणा के रूप में की है। अन्य दो महिलाओं की तलाश में रेस्क्यू टीम छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि अन्य महिलाओं की तलाश में एसडीआरएफ की टीम गंगा में रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। गौरतलब है कि बीते तीन अक्तूबर को हरिपुरकलां में गीता कुटीर घाट पर दो सगी बहन कुसुम (36) पत्नी राजेश निवासी खानपुरकलां, सीमा (34) पत्नी नरेंद्र, निवासी ग्राम पादची थाना गन्नौर और सीमा की ननद नेहा (24) पुत्री सतवीर, निवासी ग्राम केसरी, तहसील गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा, गंगा में स्नान के दौरान बह गई थी। हरियाणा का यह परिवार धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांड के लिए हरिद्वार आया था। सभी हरिपुर कलां के आश्रम में ठहरे थे। बीते रविवार सुबह करीब चार बजे परिवार की दो सगी बहनें और ननद गंगा स्नान के लिए गीता कुटीर घाट पर पहुंची थी। घाट पर तीनों हाथ पकड़ कर गंगा स्नान कर रही है। लेकिन स्नान के दौरान वे तीनों नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए थे। सीमा और उसकी ननद का अभी भी कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed